[टेलीविजन] सलमान खान के बिग बॉस 9 का प्रोमो टीवी पर आ चुका है और इस बार की थीम है डबल ट्रबल। यानि कि दोगुना परेशानी। लेकिन क्या पहले भी शो की यही थीम थी। अगर गपशप गली की मानिए तो नहीं। शो की ये थीम पहले नहीं थी लेकिन इसे सलमान खान के हिसाब से कर दिया गया।
अगर सूत्रों की मानें तो 9 का थीम था नवरस। जिसमें 9 अलग अलग इमोशन के साथ सलमान खान को शूट करना था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और थीम हो गया डबल ट्रबल। वैसे प्रेम रतन धन पायो के लिए सलमान डबल रोल में हैं, ये तो सबको पता ही है। तो अब इसका जम कर प्रमोशन बिग बॉस में भी होने वाला है। जानिए बिग बॉस 9 की डीटेल्स -
डबल ट्रबल
इस बार की थीम है Double Trouble यानि दोगुना खतरा या दोगुनी परेशानी।
प्रेम रतन...
वैसे प्रेम रतन धन पायो में भी सलमान खान डबल रोल निभा रहे हैं और माना जा रहा है कि फिल्म राजा और रंक का रीमेक है।
हर बार एक थीम
बिग बॉस हर बार एक थीम के तहत ही खेला जाता है और हर बार ये थीम और मज़ेदार हो जाती है।
खूब होगी कंट्रोवर्सी
इस बार की तो थीम ही परेशानी है तो फिर इस बार शो में काफी कंट्रोवर्सी होने वाली है।
सीज़न 4 से सलमान
सीज़न 4 से बिग बॉस सलमान खान के नाम हो गया और इस शो की टीआरपी आसमान छूती है।
डबल सैलेरी
वैसे इस बार सलमान खान डबल सैलेरी भी ले रहे हैं। हर एपिसोड के 8 से 10 करो़ड़।
खुद भी डबल
वैसे पुराने सलमान से मिलाएंगे तो सलमान खान खुद भी डबल हो चुके हैं। उनकी उम्र भी तो देखिए!
बढ़ाएंगे परेशानी
अब देखना है कि दोगुनी परेशानियों को सलमान खान हल करेंगे या फिर उन्हें बढ़ा देंगे।
एक ही बॉस
सलमान खान ने खुद ट्वीट कर के कहा कि बिग बॉस 9 उनका सीज़न है।
जम कर प्रमोशन
अब जब शो आ रहा है तो यहां जमकर फिल्मों के प्रमोशन भी होंगे।
पहली गेस्ट
वैसे मिलिए बिग बॉस की पहली गेस्ट से--->[बिग बॉस की फिरंगी मेहमान, फिसलेंगे सलमान?]


Click it and Unblock the Notifications