बिग बॉस के घर सलमान ने की दीवाली पूजा, सानिया रणवीर बने गेस्ट!
रणवीर सिंह ने बिग बॉस के घर जाकर सभी कंटस्टेंट के साथ मिलकर इश्क्याउं और ढिश्कियाउँ गेम खेला और सभी को कहा कि एक कंटस्टे्ंट को इश्कियाउं करें और एक कंटस्टेंट को ढिश्कियाउँ करें। सभी को इस गेम में काफी मजा आया। उसके बाद सलमान खान सानिया मिर्जा को स्टेज पर बुलाया और सानिया टीवी के जरिये बिग बॉस के घर के अंदर गयीं। सानिया ने भी घर की महिला कंटस्टेंट्स के लिए एक टास्क तैयार किया जिसका नाम था वुमन पावर। इसके दौरान एली और काम्या के बीच, गौहर और तनीषा के बीच पंजा लड़ाया गया। जिसमें एली और गौहर जीतीं।
इसके बाद दोनों मेहमानों के जाने के बाद जब सलमान खान खुद बिग बॉस के घर में गये तो सभी कंटस्टेंट काफी खुश हो गये। सलमान ने पूजा की और उसके बाद उनके लिए सभी कंटस्टेंट्स ने एक नौटंकी का आयोजिन किया। जिसमें तनीषा, एंडी और संग्राम ने मिलकर एक नाटक प्रस्तुत किया। फिर अरमान और सोफिया ने एक गाने की प्रस्तुति दी और उसके बाद गौहर और एली ने मिलकर एक डांस परफॉर्मेंस दी।


Click it and Unblock the Notifications
