सलमान ने शाहरुख को बुलाया दोस्त, करीना के फेवरेट खान आमिर!

सलमान खान ने अपने शो बिग बॉस में एक बार फिर से शाहरुख खान का नाम लिया और दर्शकों को हैरान कर दिया। इस बार सलमान खान ने शाहरुख खान का मजाक नहीं उड़ाया बल्कि उन्होंने शाहरुख को अपना दोस्त कहा। सलमान खान ने करीना कपूर द्वारा ये कहने पर कि वो उनसे नहीं पूछेंगे कि उनके खान कौन हैं कहा कि उन्हें पता है कि करीना के फेवरेट खान शाहरुख हैं। इसपर करीना ने साफ मना कर दिया और कहा कि उनके फेवरेट खान सलमान तो नहीं हैं लेकिन शाहरुख भी नहीं है। करीना ने कहा कि वो फिल्हाल उनके फेवरेट खान हैं इमरान खान। आमिर खान की वो बहुत बड़ी फैन हैं।

करीना कपूर खान अपने को-स्टार इमरान खान के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस 7 में अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में को प्रमोट करने आई थीं। इस दौरान सलमान खान ने काफी मजाक मस्ती के मूड में बात की। इमरान खान ने सलमान से पूछा कि क्या उन्होंने कभी साउथ इंडियन का किरदार निभाया है इसपर सलमान ने कहा मैंने तो नहीं निभाया लेकिन हाल ही मेरे एक दोस्त ने निभाया था। शाहरुख खान ने रा.वन में। इसके बाद सलमान खान ने ये भी कहा कि करीना कपूर के फेवरेट खान तो शाहरुख खान ही हैं। लेकिन करीना ने कहा कि फिल्हाल तो मेरे फेवरेट खान हैं इमरान खान। जिसपर सलमान ने मजाक उड़ाते हुए कहा करीना जिसके भी साथ काम करती हैं उस वक्त के लिए वही उनका फेवरेट खान हो जाता है।

सलमान खान ने इससे पहले भी कई बार शो के दौरान शाहरुख खान का नाम लिया है और उनका मजाक भी उड़ाया है। लेकिन इस बार सलमान ने शाहरुख को अपना दोस्त ही बुला लिया। इस एपिसोड को देखकर सलमान और शाहरुख दोनों के फैन्स खुश तो बहुत हैं। सलमान खान ने इसके अलावा इस एपिसोड के दौरान अपनी एब्स भी दिखाईं और करीना की फिल्म का प्रमोशन किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X