108 किस पाकर सलमान खान ने बनाया 'गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड'

जहां सलमान को मिले सबसे ज्यादा किस। सलमान खान ने एक मिनिट में हाथों प़र सबसे ज्यादा किस पाकर गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने यह रिकॉर्ड प्रिटी जिंटा द्वारा होस्ट किए जा रहे शो 'गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड-अब तोड़ेगा इंडिया' में बनाया जहां 25 लड़कियों ने उन्हें एक मिनिट में 108 किस किए।
आपको बता दें कि पहले यह रिकॉर्ड जापान के एक अभिनेता के नाम था जिन्हें 87 किस मिले थे।
सलमान को छू लेने के लिए लड़कियां हर समय बेकरार रहती है, फिल्म दबंग के प्रमोशन के दौरान दिल्ली में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था जब सल्लू से मिलने एक ऐसी महिला पहुंची, जिसकी जिंदगी में सिर्फ एक ही ख्वाहिश थी कि वो एक बार अपनी जिंदगी में सलमान को छू सकें। सलमान जब कनॉट प्लेस पहुंचे थे तो उन्होंने हाथ हिला कर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया उसी समय इस महिला ने अपने हाथ से सलमान के हाथ को छुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











