बिग बॉस 8 के प्रतिभागियों को सलमान का तोहफा नो एलिमिनेशन
बिग बॉस 8 के प्रतिभागियों को सलमान खान के जन्मदिन पर एक तोहफा मिला और वो तोहफा ये था कि इस हफ्ते किसी को घर से बाहर नहीं किया गया। हालांकि सलमान ने घर के अंदर जाकर सोनाली से कहा कि वो उनके साथ बाहर जाने वाली हैं लेकिन दरवाजे के करीब पहुंचकर सलमान ने कहा कि इस हफ्ते कोई घर से बाहर नहीं जाएगा। जिसे सुन कर सभी घरवाले खुश हो गये।
लेकिन सलमान द्वारा ये बताने पर कि जो लोग नॉमिनेटेड थे वो ही लोग इस हफ्ते भी नॉमिनेटेड रहेंगे क्योंकि इस हफ्ते कोई किसी को वोट नहीं करेगा, घरवालों को एक झटका सा लगा। यानी कि उनके सिर से नॉमिनेशन की तलवार अभी तक नहीं हटी है। जिन लोगों को सलमान ने रविवार को सुरक्षित बताया था वो लोग असल में सुरक्षित नहीं हैं। सलमान खान ने घर के अंदर जाकर प्रतिभागियों के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा और करिश्मा की खिंचाई भी की।
आइये देखते हैं और क्या क्या सरप्राइज मिले बिग बॉस 8 के प्रतिभागियों को-


Click it and Unblock the Notifications