Salman Khan Birthday: रोहित शेट्टी की फिल्म से लेकर कैटरीना के साथ डांस तक, BB 16 में सलमान का धमाल

Salman Khan Birthday Bigg Boss 16:सलमान खान ने बीती रात अपने दोस्तों के साथ अपना 57 वां जन्मदिन मनाया। लेकिन इससे पहले बिग बॅास 16 के वीकेंड का वार में सलमान खान के बर्थडे की धूम रही है। इससे सभी वाकिफ हैं कि टीवी की दुनिया में सलमान खान को लोकप्रियता दिलाने का काम बिग बॅास ने किया है। खुद सलमान खान इसे स्वीकार कर चुके हैं कि टीवी में जो उन्हें फेम और पहचान मिली है वह उनके लिए हमेशा खास रहेगा। सलमान खान की पर्दे पर फिल्में भले ही फ्लॅाप हो जाएं लेकिन टीवी पर बिग बॅास बिना उनके अधूरा माना जाता है। बिग बॅास का सीजन हिट हो या फ्लॅाप लेकिन सलमान का वीकेंड का वार हमेशा सुपरहिट होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि बिग बॅास 16 के वो कौन से खास पल रहे हैं जिसने सलमान खान के साथ उनके फैंस के लिए भी यह सीजन यादगार बना दिया है।

शो में गेस्ट बनकर आए मनीष पॉल ने शो में सलमान खान का जन्मदिन मनाया था
सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर मनीष पॉल शो में पहुंचे। ऐसे में चीयरफुल और फन-लविंग मनीष पॉल शो के एक एपिसोड में अपने सिग्नेचर ह्यूमर के साथ कुछ मजेदार गेम्स खेलते नजर आए और सलमान खान के साथ मस्ती मजाक करते दिखें। यह वास्तव में सलमान के लिए भी बेस्ट मोमेंट साबित हुआ।

सलमान खान ने रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में किया एंट्री
एक एपिसोड में रोहित शेट्टी अपनी हालिया रिलीज सर्कस के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, उनसे अभिनेता वरुण शर्मा ने पूछा कि क्या वह सलमान खान की दबंग के चुलबुल पांडे किरदार को अपने कॉप यूनिवर्स में लाने की योजना बना रहे हैं, जिसपर पॉजिटिवली रिएक्ट करते हुए उन्होंने जवाब में कहा, ' 110%।

सलमान और कैटरीना का डांस
जब कैटरीना कैफ ने बिग बॉस के सेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, तो सुपरस्टार को रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के गाने टिप टिप के कुछ सिग्नेचर स्टेप्स पर थिरकते देखा गया।

जब शो में सलमान खान ने विकी कौशल को डंप होने के बारे में बताया
दरअसल विक्की ने सलमान खान से पूछा, 'क्या किसी लड़की ने आप पर कोई पिकअप लाइन यूज की? और अगह हां, तो आपने सबसे खराब पिक-अप लाइन क्या सुनी है?" इस पर सलमान ने हंसते हुए मजाक में जवाब दिया, "पिक अप का तो पता नहीं लेकिन लड़की ने मुझे ड्रॉप जरूर किया है।


Click it and Unblock the Notifications