दबंग 3 को लेकर सलमान खान की तगड़ी प्लानिंग, 2 ब्लॅाकबस्टर तगड़ा झटका !
जेल से बाहर आने के बाद भी सलमान के लिए करोड़ों की कमाई को बचाना मुश्किल हो रहा है। इस साल फिल्म से लेकर टीवी पर बैक टू बैक सलमान के कई प्रोजेक्ट का इंतजार हो रहा है।
सलमान के दो लोकप्रिय शो दस का दम 3 और बिग बॅास 12 के बीच इस साल सलमान के लिए मैनेज करना आसान नहीं होगा।दस का दम की शूटिंग मई से शुरू होगी।

बिग बॅास 12 की भी शुरुआत अक्टूबर से कर दी जाएगी। बिग बॅास की टीम को इसके लिए जून से तैयारी शुरू करनी होगी। गौरतलब है कि दस का दम और बिग बॅास के बीच में सलमान को तकरीबन दो महीने का समय मिल सकता है।
लेकिन इन दोनों ही प्रोजेक्ट के साथ सलमान को दबंग 3 और भारत की शूटिंग पूरी करनी होगी। ऐसी खबर है कि दबंग 3 की शूटिंग पूरी करना वो भी अपने टीवी शो की लंबी लिस्ट के साथ सलमान के लिए चुनौती लेकर आ सकता है।
दबंग इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। रेस 3 के प्रमोशन के साथ सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस के टीवी शो पर भी काम करेंगे। आखिर यह सब सलमान कैसे संभालते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन इतना तो तय है कि इस साल फिल्म से लेकर टीवी पर केवल सलमान का जलवा दिखाई देगा।
बहरहाल,सलमान के साथ यहां देखिए 2017-2018 के सबसे कमाऊ टीवी स्टार की सैलेरी की पूरी जानकारी...एक घंटे के एपिसोड की इनकी कमाई आपके आंखें खोल देंगी..


Click it and Unblock the Notifications
