बिग बॉस को बॉय बॉय कह सकते हैं सलमान
बॉलीवुड दबंग सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। पता चला है कि सलमान पापुलर टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस को बॉय बॉय कह सकते हैं। उन्होंने संजय दत्त को कहा है कि वो इस शो की कमान संभालें।
सूत्रों से पता चला है कि सलमान खान बिग बॉस के अगले सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही है और वह नहीं चाहते की शो को उनकी वजह से किसी भी तरह का नुक्सान हो।
हाल ही में सलमान ने संजय दत्त को बिग बॉस होस्ट करने को कहा है। आपको बता दें कि सलमान खान ने 'बिग बॉस 4' को भी होस्ट किया था। इस दौरान उनके शो की टीआरपी काफी बढ़ गई थी। बिग बॉस 5 के दौरान वह अपने इलाज और फिल्म की शूटिंग के चलते काफी समय तक शो से गायब ही रहे।
सलमान फिर से वही किस्सा दुहराना नहीं चाहते जिसके चलते उन्होंने संजय दत्त को इस शो को होस्ट करने कहा है। अब सलमान के फैन्स सलमान उनके इस फैसले से निराश तो जरूर होंगे लेकिन वह उनकी सलामती के लिए जरूर दुआ करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications