Bigg Boss का होने वाला था सफाया, अब मेकर्स ने चली शतरंज की चाल, 19वें सीजन में होगा ये धमाल

salman khan

Bigg Boss 19 Update: इस साल की शुरुआत में खबरें आई थीं कि बिग बॉस 19 शायद टल सकता है, क्योंकि शो के पुराने प्रोड्यूसर Banijay Asia ने इसे बनाने से मना कर दिया था। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह पॉपुलर रियलिटी शो जुलाई के आखिर में शुरू होने वाला है और यह करीब 6 महीने यानी जनवरी 2026 तक चलेगा।

हालांकि, फैंस को ये जानकर तकलीफ हो सकती है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी को कैंसिल कर दिया गया है, और सीधा मेन सीजन लॉन्च होगा।

अब तक का सबसे लंबा सीजन?

अब तक सबसे लंबा सीजन बिग बॉस 14 रहा है, जो 142 दिन चला था। उसके बाद सीजन 13 आता है जो 141 दिन तक चला। लेकिन अगर रिपोर्ट्स में आ रही खबर सच निकली, तो बिग बॉस 19 इतिहास का सबसे लंबा सीजन बन सकता है।

अक्सर शो सितंबर या अक्टूबर में शुरू होता है और जनवरी तक खत्म हो जाता है, लेकिन इस बार बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि बताया जा रहा है कि इस बार शो जुलाई से ही शुरू हो रहा है।

कौन होंगे कंटेस्टेंट्स?

शो के इतने लंबे चलने की वजह से अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें कौन-कौन से चेहरे नजर आएंगे और क्या सभी सेलेब्स इतने लंबे समय तक बिग बॉस हाउस में रहना पसंद करेंगे या नहीं।

क्या केबीसी होस्ट करेंगे सलमान

गुरुवार को एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया कि सलमान खान की टीम कौन बनेगा करोड़पति के मेकर्स से बातचीत कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह शायद अमिताभ बच्चन की जगह सलमान अब केबीसी को होस्ट करेंगे।

सलमान का वर्कफ्रंट

इसके अलावा सलमान जल्द ही अपूर्वा लखिया की फिल्म में नजर आएंगे, जो गलवान वैली विवाद पर आधारित होगी। इस फिल्म की शूटिंग भी जुलाई 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Read more about: salman khan bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X