..................... salman khan bigg boss 18 contestant chahat pandey get jailed in this case contest lok sabha elction on AAP ticket - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18: जेल से निकलकर सलमान खान के शो में हुई इस हसीना की एंट्री, इस गुनाह में सने हैं एक्ट्रेस के हाथ

Chahat Pandey Bigg Boss 18

Chahat Pandey Bigg Boss 18: सुपरस्टार सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है। इस बार के शो की लिस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, कंटेस्टेंट की लिस्ट में गुमनाम हीरोइन से लेकर विवादित नेता और सोशल मीडिया स्टार से लेकर टीवी स्टार्स तक शामिल है। ऐसे में एक कंटेस्टेंट जिसके खूब चर्चे हो रहे हैं वो हैं टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे। आइए जानते हैं कि कौन है ये हसीना...

चाहत पांडे बला सी खूबसूरत टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा है। इसके साथ ही हसीना ने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाकर देखा लेकिन सफलता हाथ नही लगी। चाहत पांडे ने साल 2016 में 'पवित्र बंधन' से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद चाहत पांडे 'द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण -सर्वकला संपन्न', 'नागिन 2', 'हमारी बहू सिल्क', 'नथ जेवर या जंजीर' और 'तेनाली राम' जैसे कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चाहत पांडे आम आदमी पार्टी के टिकट से मध्य प्रदेश की दामोह सीट से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी थीं। आपको जानकर हैरानी होगी की चाहत पांडे इस सीट से चुनाव हार गई थी और इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती के चर्चे काफी ज्यादा थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चाहत पांडे का विवादों से गहरा नाता रहा है। साल 2020 में एक्ट्रेस पर अपने मामा के घर पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा था, साथ ही मारपीट करने की बात भी सामने आई थी। इन आरोपों के चलते पुलिस चाहत पांडे को गिरफ्तार करने पहुंची लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया कि एक्ट्रेस पहले ही घर से फरार हो गई थीं। बाद में पुलिस ने चाहत पांडे को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद एक्ट्रेस को जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X