Bigg Boss 15 Premier LIVE रविवार : सलमान के सामने निशांत भट्ट- शमिता शेट्टी, प्रतीक का दंगल

सलमान खान के साथ बिग बॅास 15 प्रीमियर एपिसोड रविवार 3 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर रात 9.30 बजे शुरू किया जा चुका है। बिग बॅास 15 के स्टेज पर बिग बॅास ओटीटी के फाइनल टॅाप कंटेस्टेंट निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी से सलमान खान ने स्टेज पर किया तीखा सवाल। स्टेज पर ही निशांत भट्ट के दमदार जवाब से भड़क गईं शमिता शेट्टी।

Bigg Boss 15, Salman Khan,

रणवीर सिंह ने सलमान खान के साथ अपने डेब्यू शो द बिग पिक्चर का किया धमाकेदार प्रमोशन।इसके साथ मौनी रॅाय बिग बॅास 15 के घर के भीतर अपने नागिन डांस के साथ कंटेस्टेंट के साथ एक गेम भी खेलती हुईं नजर आयेंगी।

यहां देखिए बिग बॅास 15 रविवार प्रीमियर एपिसोड की लाइव अपडेट

बिग बॅास के फाइनलिस्ट एक साथ एंट्री ले चुके हैं। शमिता शेट्टी कहती हैं कि बिग बॅास1 5 की ट्रॅाफी पर मेरी नजर है। सलमान खान ने कहा कि अकेले खेलना चाहिए था, आपको थोड़ा सपोर्ट चाहिए था। आपको वहां पर प्यार भी हो गया था। सलमान खान कहते हैं कि आपको शो में प्यार हो गया था। आपकी बहन शिल्पा शेट्टी को भी मात दे सकती हैं बिग बॅास 15 सीजन जीतकर।

शमिता कहती हैं कि मैं कोशिश करूंगी। मुझे लोगों ने पसंद किया। शमिता शेट्टी कहती हैं कि बिग बॅास के घर से जाने के बाद जो प्यार मुझे मिला है वो फिल्म में भी नहीं मिला। सलमान ने कहा कि फिल्म से ज्यादा मुझे टीवी मैं प्यार मिला। इस वजह से मैं यहां हूं। निशांत कहते हैं कि मैं शेर खान यानी कि आपसे ही डरा हुआ हूं। अंदर जाकर मैं देखूंगा कि क्या करना है। प्रतीक सहजपाल कहते हैं कि मैं यहां के लिए बना हूं। बिग बॅास ओटीटी में जाने का मेरा मकसद यही था कि बिग बॅास 15 के स्टेज पर आना था।

शमिता और निशांत की लड़ाई का प्रोमो दिखने के बाद सलमान से शमिता कहती हैं कि मैंने इसके लिए निशांत से माफी मांगी है। सलमान के पूछने पर निशांत कहते हैं कि शमिता को बायस्ड हैं। वो अगर खुल कर खेलेंगी तो वो बहुत अच्छा गेम खेल सकती हैं। शमिता कहती हैं कि मैं बायस्ड नहीं रही हूं।

रणवीर सिंह की एंट्री होते हैं और बताते हैं कि वो बिग पिक्चर शो होस्ट कर रहे हैं। रणवीर कहते हैं मैंने रोहित शेट्टी और करण जौहर से होस्ट करने का तरीका जानने के बाद मैं आपके पास आया हूं।रणवीर पूछते हैं कि आपके जीवन का बिग पिक्चर क्या है? सलमान कहते हैं परिवार का साथ और काम। सलमान खान के साथ रणवीर सिंह बिग पिक्चर का गेम खेलते हैं। रणवीर सिंह एक तस्वीर दिखाते हुए पूछते हैं कि शोले में गब्बर सिंह के पिता का क्या नाम था? सलमान खान सही जवाब देते हैं कि हरी सिंह। दूसरा सवाल रणवीर सिंह बजरंगी भाईजान की तस्वीर दिखाकर पूछते हैं कि बजरंगी भाईजान की गर्लफ्रेंड का क्या नाम है? सलमान सही जवाब रसिका देते हैं।

डोनल बिष्ट और ईशान सहगल को असली कैंप जंगल में एक खत मिलता है। बिग बॅास के जंगल में जाने के लिए दोनों को ये फैसला लेना होगा कि कौन सा पहला सदस्य पहले वीक में नॉमिनेट होगा? ईशान सहगल खुद को नॉमिनेट करते हैं।बिग बॅास सभी कंटेस्टेंट को बताते हैं कि घर के भीतर जाने के लिए खुद रास्ता बनाना होगा। उमर रियाज, ईशान सहगल और डोनल बिष्ट एक दूसरे पर स्टेज पर हुई लड़ाई पर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। नए दिन की शुरुआत होती है।

विशाल कोटियन और जय भानुशील टीम बनाने की प्लानिंग करते हैं। माइशा अय्यर बोलती हैं कि प्रतीक सहजपाल उनके अच्छे दोस्त हैं। उमर रियाज कहते हैं कि मैंने पढ़ा है कि आप उनकी गर्लफ्रेंड थीं। माइशा अय्यर इंकार कर देती हैं।

तेजस्वी और अफसाना में खाने में नमक अधिक को लेकर बहस होती है। फिर मौनी रॅाय 'रात का नशा' गाने के साथ घर में एंट्री करती है। मौनी रॅाय सभी से सवाल करती हैं कि घर के ऐसे कौन से तीन लोग हैं जो किसी को पसंद नहीं आया है। तेजस्वी कहती हैं कि अफसाना का बर्ताव मुझे समझ नहीं आया। अफसाना कहती हैं कि खाने में नमक को लेकर ये लोग कुछ भी बोल रहे थे। जय भानुशाली और करण कुंद्रा साथ देते हैं अफसाना खान का। तेजस्वी अपनी तरफ से सफाई देती हैं, कहती हैं कि मुझे खाना बचाना था ताकि खराब ना हो।

जय भानुशाली की बहस ईशान सहगल, डोनल और सिंबा से होती है। जब वो इन तीनों का नाम लेते हैं। सिंबा कहते हैं कि जय भानुशाली और मेरी उम्र में अंतर है। जय भानुशाली कहते हैं कि आप भी एक दिन इस उम्र में आने वाले हैं। सबके वोट के अनुसार नाम आता है- ईशान सहगल, विधी पांड्या डोनल बिष्ट का। मौनी रॅाय बताती हैं कि वो बड़े घर में रहने वाली हैं और आप तीनों को पूरा घर साफ करना होगा।

मौनी रॅाय घर में निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल को बिग बॅास 15 के घर में डायरेक्ट लेकर आती है। बिग बॅास बताते हैं कि इन तीनों में से ही कोई घर का कप्तान बनेगा। साथ ही तीनों घर ने नॉमिनेशन से भी सेफ होंगे। बिग बॅास बताते हैं कि ये तीनों आपके लिए संकट बन कर आए हैं। आने के साथ प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज के बीच बहस हो जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X