Bigg Boss 15 House Inside Photos: बिग बॉस 15 जंगल घर 12 तस्वीरों में देखिए खूबसूरत और खतरनाक
बिग बॉस 15 के नए सीजन में इस बार घर नहीं बल्कि जंगल दिखाई देगा। हम आपके लिए लेकर आए हैं बिग बॉस 15 के घर के हर कोने की तस्वीर, जो कि बेहद खूबसूरत भी है और कंटेस्टेंट के लिए खतरनाक भी। इस सीजन में घर एक सुंदर जंगल है जो प्रतियोगियों को जंगली सवारी पर ले जाएगा।
प्रतिभाशाली कलाकार और फिल्म निर्माता उमंग कुमार और वनिता ओमंग कुमार द्वारा डिजाइन किया गया है बिग बॉस 15 का ये शानदार घर। जो कि दिखाता है इस बार कंटेस्टेंट के साथ दर्शकों को भी प्रकृति से जोड़ कर रखेगा।

जैसा कि बिग बॉस 15 के प्रोमो में सलमान खान पहले ही बता चुके हैं कि यहां पर कंटेस्टेंट को घर में एंट्री लेने के साथ खाने से लेकर सोने तक के लिए खुद को घर में बचा कर रखने के लिए करनी होगी फाइट। इस बार बिग बॉस 15 में कुल मिलाकर 15 से अधिक कंटेस्टेंट आ रहे हैं और पूरे पांच महीने इस बार शो को टेलीकास्ट किया जाएगा। यानी कि ट्विस्ट और एंटरटेनमेंट की शो में कोई कमी नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications