BIGG BOSS 15 : 5 स्टार्स को लाखों की फीस, ये है सबसे कम फीस वाला कंटेस्टेंट, देखिए पूरी LIST
बिग बॅास 15 का आगाज इस बार हो चुका है। बिग बॅास 15 के जंगल थीम के लिए इस बार शो में कुल मिलाकर 16 कंटेस्टेंट की एंट्री की गई है।टीवी, फिल्म और ओटीटी की दुनिया के ऐसे कई बड़े नाम है जो इस बार गेम को खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। साथ ही इन सभी 16 कंटेस्टेंट को हर वीक लाखों की फीस दी गई है।
बिग बॅास 15 के कंटेस्टेंट में सबसे बड़े नाम की बात की जाए तो इसमें शामिल है जय भानुशाली, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश। जाहिर सी बात है कि टीवी के इन तीन बड़े चेहरों को कई वीक बिग बॅास 15 में रहने के लिए हर वीक लाखों की फीस दी जा रही होगी।

लेकिन इनके अलावा भी जो बड़े नाम इस शो से जुड़े हैं उन्हें भी शो का हिस्सा बनने के लिए हर वीक तगड़ी रकम दी जा रही है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं बिग बॅास 15 के हाईएस्ट पेड और लो एस्ट पेड कंटेस्टेंट?

जय भानुशाली, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
जय भानुशाली का नाम आखिरी समय पर बिग बॅास 15 के लिए फाइनल किया गया। बिग बॅास 15 के प्रीमियर में पहले कंटेस्टेंट के तौर पर जय भानुशाली की एंट्री की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जय भानुशाली को हर वीक के यानी कि 1 हफ्ते के लिए 11 लाख दिए जा रहे हैं। करण कुंद्रा भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। करण कुंद्रा को बिग बॅास 15 के लिए हर वीक के 8 लाख से अधिक दिए जा रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश भी टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं। तेजस्वी प्रकाश को हर वीक के 5 से 6 लाख के करीब दिया जा रहा है।

निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी
फिर बात आती है बिग बॅास 15 में शामिल होने वाले बिग बॅास ओटीटी कंटेस्टेंट की। बिग बॅास ओटीटी के पहले रनरअपनिशांत भट्ट को हर वीक के लिए 2 से 3 लाख की फीस दी जा रही है। शमिता शेट्टी भी फीस के मामले में आगे हैं। शमिता शेट्टी को हर वीक के 5 से 6 लाख की फीस दी जा रही है। अब बात करते हैं बिग बॅास 15 में तूफान बनकर आए चुके प्रतीक सहजपाल की। प्रतीक सहजपाल को हर वीक के लिए 2 से 3 लाख के बीच की फीस दी जा रही है।

उमर रियाज, माइशा अय्यर, विशाल कोटियान
आसिम रियाज के भाई उमर रियाज को बिग बॅास 15 के लिए हर वीक के लिए 1.5 लाख के करीब की फीस दी जा रही है। माइशा अय्यर को भी हर वीक घर में रहने के लिए 1 लाख के करीब की फीस दी जा रही है। बिग बॅास 15 में कॅामेडी करते हुए विशाल कोटियान को हर वीक शो में रहने के लिए 2 लाख की फीस दी जाने की खबर है।

साहिल श्रॅाफ,अफसाना खान , अकासा सिंह
बॅालीवुड एक्टर साहिल श्रॅाफ को भी एक वीक घर में रहने के लिए 1 लाख से अधिक की फीस दिए जाने की खबर है।पंजाबी सिंगर अफसाना खान को शो में लाने के लिए हर वीक 5 से 7 लाख के बीच की फीस दी जा रही है। सिंगल अकासा सिंह को हर वीक के लिए 90 हजार के करीब की फीस दिए जाने की रिपोर्ट है।

डोनल बिष्ट ,ईशान सहगल, विधि पांड्या और सिंबा नागपाल
डोनल बिष्ट को भी हर वीक घर में रहने के लिए 2 से 3 लाख के करीब की फीस दी गई है। मॅाडल ईशान सहगल को भी हर वीक के लिए 1 लाख के करीब की फीस दी गई है।विधि पांड्या को हर वीक के हिसाब से 2 से 3 लाख और सिंबा नागपाल को हर वीक शो में रहने के लिए हर वीक के लिए 1.5 लाख की फीस दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications