Bigg Boss 15 Final contestants List: बिग बॅास 15 में धमाल करेंगे 16 कंटेस्टेंट,फोटो के साथ जानिए कौन हैं?
बिग बॅास 15 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार जंगल का ट्विस्ट से भरा हुआ गेम खेलने के लिए जो नाम सामने आया वो टीवी के सबसे लोकप्रिय चेहरे हैं। सलमान खान ने बतौर होस्ट 2 अक्टूबर से बिग बॅास 15 का आगाज कर दिया है। इस बार शो को खेलने के लिए 16 कंटेस्टेंट एक बड़ी रकम के साथ इस शो का हिस्सा बन गए हैं।

इन सभी कंटेस्टेंट में टीवी के दुनिया के नए पुराने चेहरों के साथ बिग बॅास ओटीटी के तीन ऐसे फाइनल कंटेस्टेंट भी शामिल हैं जिन्होंने बिग बॅास ओटीटी के पहले सीजन में अपने दिमाग और दिल से गेम को और भी दिलचस्प बना दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॅास 15 में 5 महीने के सफर को पूरा करने के लिए कौन से कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बने हैं।
जय भानुशाली
लोकप्रिय टीवी एक्टर जय भानुशाली बिग बॅास के सबसे बड़े दर्शक हैं। कई टीवी शो होस्ट करने के साथ जय भानुशाली एक पहले लीला और हेट स्टोरी 2 जैसी फिल्म कर चुके हैं। टीवी की दुनिया में जय भानुशाली का नाम सीनियर कलाकारों के बीच लिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
