Bigg Boss 14 Promo: सलमान ने दी सिद्धार्थ के हाथ में इविक्शन की ताकत, निक्की का पंगा
बिग बॉस 14 के रविवार के एपिसोड में ये जाहिर कर दिया गया है कि सोमवार यानी कि आज के एपिसोड में कम वोट पाने के साथ तीन लोगों पर खतरे की घंटी है। वो हैं शहजाद देओल, अभिनव शुक्ला और जान कुमार सानू। इन तीनों में से कौन घर से बाहर जाएगा इसका फैसला घर के सभी कंटेस्टेंट लेंगे।
लेकिन इस बीच दो नया प्रोमो सामने आया है। जो ये बता रहा है कि इविक्शन से पहले घर में दो टाक्स होने वाले हैं। जहां पर घरवाले दूसरे सदस्यों को चेहरे पर स्प्रे फेंककर ये बताने वाले हैं कि कौन सा सदस्य कंफर्म होने के काबिल नहीं है। हालांकि निक्की इस दौरान काफी भड़क जाती है। दूसरी तरफ सीनियर्स हिना खान, सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान को ये बताना होगा कि कौन सा कंटेस्टेंट गेम में आगे जा सकता है और कौन नहीं।

आपको बता दें कि इस बार खतरे की तलवार लटक रही है शहजाद देओल और अभिनव शुक्ला पर। शहजान की दुश्मनी कई लोगों से घर के अंदर है। जान कुमार सानू इस लिहाज से बचते हुए नजर आयेंगे कि उनकी दोस्ती लगभग सभी है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि इस वीक कौन घर से बाहर जाता है। प्रोमो से ऐसा मालूम होता है कि सिद्धार्थ को फिर फैसला लेना है कौन होगा घर से बाहर।
अभिनव शुक्ला के भी घर से बाहर जाने के चांस काफी अधिक है। आने वाले दिनों में सभी सीनियर्स घर से अंदर अपनी एक टीम बनायेंगे। इसके बाद टास्क में बतौर टीम सभी मुकाबला करते हुए दिखाई देंगे। यहां देखिए इसका प्रोमो..
एक और वीडियो


Click it and Unblock the Notifications