Bigg Boss 13 के कारण सलमान को लगा जोरदार झटका, इंशाअल्लाह के लिए बड़ा फैसला !
सलमान खान आने वाले समय में बैक टू बैक कई बिग प्रोजेक्ट के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं। भारत के बाद सलमान के खाते में दबंग, इंशाअल्लाह जैसी फिल्में हैं। इंशाअल्लाह अधिक स्पेशल है। आलिया भट्ट के साथ सलमान इस फिल्म में दिखाई देंगे। वहीं संजय लीला भंसाली इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं।
सलमान, आलिया और संजय लीला भंसाली को पहली बार एक साथ काम करते देख फिल्म रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है। इन तीनों फिल्मों के साथ सलमान के पास इंशाअल्लाह भी है। ऐसे में इंशाअल्लाह और बिग बॅास 13 के डेट क्लैश हो रहे हैं। दोनों की शूटिंग करना सलमान के लिए अहम है।

ऐसे में बिग बॅास के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॅास 13 की शूटिंग वहीं होगी जहां पर बिग बॅास 2 मराठी सेटअप किया गया था।टीवी शो की टीम इसी मराठी शो के सेट पर सीजन 13 की शूटिंग करने की प्लानिंग कर रही है। इससे सलमान के लिए एक दिन में दो जगह शूटिंग करना आसान हो जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ खबर ये भी है कि लोनावला की जगह इस बार फिल्म सीटी में बिग बॅास 13 का घर सेटअप किया जाएगा। जिसे लेकर काम शुरू हो गया है। सलमान पहले ये कह चुके हैं कि दर्शकों के पास पहुंचने के लिए टीवी सबसे बढ़िया माध्यम है इस वजह से वह बिग बॅास 13 को नकार नहीं सकते हैं।
माना जा रहा है कि आलिया और सलमान रोमांस करते हुए नजर आयेंगे। वैसे देखा जाए तो सलमान की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। यहां देखिए।


Click it and Unblock the Notifications











