Bigg Boss 13 के कारण बंद होगा 2 सुपरहिट शो, सलमान के लिए मेकर्स का शॅाकिंग फैसला !
टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॅास 13 का आगाज सितंबर के अंत से होने वाला है। हर बार की तरह मेकर्स ने इस बार बिग बॅास 13 को लाने के लिए काफी तगड़ी प्लानिंग की है। आलम तो ये है कि टीआरपी के लिए कई बड़े बदवाल शो में किए गए हैं। शो के कांसेप्ट, कंटेस्टेंट और नए टाइमिंग को लेकर इन दिनों चैनल काफी प्लानिंग कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को इस बार बिग बॅास 13 से बिग लांच करने की तैयारी की जा रही है। ताकि इस बार का शो टीआरपी के मामले में अपने पिछले सभी सीजन के रिकॅार्ड तोड़ने में कामयाब हो पाए।

इतना ही नहीं बिग बॅास 13 के कारण कलर्स चैनल अपने इन दो नए लांच और लोकप्रिय शो को बंद करने का फैसला भी ले सकता है। फैंस को ये खबर झटका दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications