BIGG BOSS 11..सलमान खान..महा ट्विस्ट के लिए हो जाइए तैयार..7 बड़े तूफान!
Recommended Video

बिग बॅास के दूसरे दिन के एपिसोड में भी नॅामिनेशन को लेकर सबसे बड़ा झगड़ा देखने को मिला। या यूं कहें कि कई कंटेस्टेंट का असली चेहरा सामने आ गया।
यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बिग बॅास के पहले एपिसोड में ही सभी मजबूत कंटेस्टेंट को नॅामिनेशन के लिए खड़ा कर दिया गया है। हिना खान को पड़ोसियों ने बचा लिया।

लेकिन उनके बदले उन्होंने अर्शी खान को घर से बाहर निकालने के लिए खड़ा कर दिया है। अगर गौर करें तो इस बार शिल्पा शिंदे, बंदगी कालरा, ज्योति कुमारी, जुबैर खान और अर्शी खान को पहले वीक के नॅामिनेशन में शामिल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस शुक्रवार को बिग बॅास में महाट्विस्ट आएगा।
ऐसी खबर है कि पहले सलमान शनिवार को ही वीकेंड का वॅार एपिसोड शूट करने वाले थे। लेकिन अपनी फिल्म के काम के चलते सलमान शुक्रवार को ही शनिवार और रविवार का एपिसोड की शूटिंग पूरी करेंगे।
इसी दिन बिग बॅास के घर से पहला कंटेस्टेंट बाहर होगा। मुमकिन है कि इन सब में से बंदगी घर से बेघर हो सकती हैं। गौरतलब है यहां देखिए ये सभी कंटेस्टेंट इस बार मचायेंगे बिग बॅास के घर में 7 तूफान..


Click it and Unblock the Notifications













