सलमान खान ने दिया कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर को जोरदार झटका, बिग सरप्राइज!
कपिल शर्मा औऱ सुनील ग्रोवर के बीच अब सलमान खान आ गए हैं। जी हां, लेकिन कुछ गलत सोचने से पहले यह जान लीजिए कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है।
हाल ही में यह खबर आयी थी कि कपिल शर्मा अपने नए शो के लांच के लिए किसी निर्माता की तलाश कर रहे हैं। वहीं यह भी खबर सामने आयी कि सुनील ग्रोवर एक सीजन कॅामेडी शो लेकर आ रहे हैं।

इससे साफ हो गया था कि कपिल के शो से सुनील का जुड़ाव नहीं होगा। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान कपिल के नए शो के निर्माता होंगे। इतना ही नहीं सलमान ने अपने भारत के को-स्टार सुनील को कपिल के साथ काम करने के लिए मना लिया है।
एक वेबसाइट ने दावा किया है कि सलमान के कहने पर कपिल और सुनील एक साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि गुत्थी और कपिल को फिर साथ देखना फैंस के लिए बड़ा धमाका होगा।
बहरहाल,यहां देखिए सुनील ग्रोवर की अनदेखी तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications