भाई को बचाने के लिए घर के सामने हुई सलमान खान की पिटाई, सामने आया VIDEO

By Prachi Dixit

Recommended Video

The Kapil Sharma Show: Salman Khan reveals when he beaten up by fans for Sohail Khan | FilmiBeat

सलमान खान की पिटाई। सुनने में ही ये काफी अजीब और नामुमकिन सा लगता है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर सलमान की पिटाई कोई कैसे कर सकता है वो भी उनके घर के सामने। ये कोई फिल्म का सीन नहीं है। बल्कि असल जिंदगी में सलमान की पिटाई उनके घर के सामने हो चुकी है।

इसका खुलासा खुद सलमान ने किया है। बिग बॅास 12 भले खत्म हो गया हो। लेकिन टीवी पर एक बार फिर सलमान खान दिखाई देने वाले हैं। वो भी सोहेल खान और अरबाज खान के साथ द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में। हाल ही में सलमान स्पेशल इस एपिसोड के कई प्रोमो चैनल पर रिलीज किए गए।

कभी सलमान की शादी तो कभी खान परिवार से जुड़ा कोई ना कोई किस्सा सामने आ रहा है। इस बार सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे सोहेल को बचाते हुए उनकी भी धुलाई कर दी गई थी।

Salman Khan

सलमान इस वीडियो में बता रहे हैं कि एक बार कुछ लोग सोहेल को मार रहे थे। वह जब सोहेल को बचाने के लिए घर के बाहर गए तब किसी ने उनकी पीठ पर डंडा मार दिया और उनकी हालत बुरी तरह से खराब हो गई थी।

सलमान खान ने इस पूरे सीन को दोहराते हुए इस तरह बताया कि कपिल शर्मा के साथ वहां मौजूद मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लग गए।

बहरहाल, यहां देखिए Video और परिवार के साथ सलमान की अनदेखी तस्वीर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X