उड़ान के सेट पर 'सुल्तान', आज दिखेंगे टीवी पर

By Shivani Verma

पिछले दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान उड़ान के सेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आने-वाली फिल्म सुल्तान का प्रमोशन किया। ब्लैक टी-शर्ट के साथ कैप लगाकर सलमान एक बार फिर कूल लुक में नज़र आए।

[आप जैसा समझते हैं वैसे तो बिल्कुल नहीं आपके फेवरिट स्टार्स!]

वहीं सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा ने इसी सेट पर काफी मस्ती की। सुल्तान की बेगम अनुष्का शर्मा डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई अनारकली ड्रेस पहनी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'सुल्तान' ईद पर रिलीज होगी।

Salmaan at udaan set

यूं तो सलमान का इस मौसम में टोपी लगाकर आना हज़म नहीं हुआ, लेकिन बताया जा रहा है कि सलमान ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था जिस कारण उन्हें इन्फेक्शन हो गया है।

गौरतलब है कि फिल्म में सलमान पहलवान की भूमिका में हैं जो भारत के लिए पहलवानी में स्वर्ण पदक जीतना चाहता है। लेकिन कुछ कारणों से उसे पहलवानी छोड़नी पड़ती है। कुछ समय बाद वह फिर इस खेल में लौट आता है, लेकिन तब उसकी उम्र और सेहत उसके लिए रुकावट होती हैं।

फिर रणदीप हुड्डा द्वारा निभाया किरदार उन्हें प्रशिक्षित करता है और वह कामयाबी हासिल करते हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' इस साल ईद के मौके पर 16 जुलाई को रिलीज होगी।

फिलहाल तस्वीरों में देखिए उड़ान के सेट पर मस्ती करते सलमान और अनुष्का...

-

-

-

-

-

-

तस्वीरें...

तस्वीरें...

-

-

-

-

-

-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X