अश्मित का दिल रखा सलमान ने

By Priya Srivastava

Ashmit Patel
सलमान खान अपने चाहनेवालों का कभी दिल नहीं तोड़ते| फिर चाहे वह कोई सेलिब्रिटी हो या फिर कोई भी| यही वजह है कि सलमान के चाहनेवालों की संख्या में लगातार वृध्दि हो रही है| इसी क्रम में एक बार सलमान खान ने अश्मित पटेल को खुश कर दिया है| गौरतलब है कि सलमान खान अश्मित पटेल को बिग बॉस सीजन 4 की वजह से जानते हैं| जहां सलमान खान एक होस्ट थे और अश्मित शो के प्रतिभागी|

अश्मित काफी लंबे समय तक शो में टिके रहे थे और कई बार उन्हें शो में बिग बॉस के घर के अंदर कैप्टन भी बनाया गया था| साथ ही अच्छे व्यवहार की वजह से वह सलमान के चहेते थे| यही वजह है कि सलमान ने भी अश्मित को हाल ही में खुश कर दिया| हुआ यूं कि सलमान खान अपनी फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग पटियाला में पूरी कर रहे थे| वही अश्मित भी अपने यूटीवी के शो सुपरस्टड शो की शूटिंग कर रहे थे| अश्मित को जब पता चला कि सलमान पटियाला में हैं तो वह उनसे वहां मिलने गये|

सलमान भी बड़ी खुशी खुशी उनसे मिले| अश्मित ने अपने शो के बारे में सलमान को बताया और गुजारिश की कि वह उनके शो को देखें तो सलमान खान ने उनकी यह गुजारिश को कबूल कर लिया| और शो खत्म होने के बाद शो के एपिसोड देखा| और फिर टि्वट किया कि पैकअप के बाद अश्मित का शो देख रहा हूं| चलिए अश्मित आप खुशनसीब हैं कि सलमान खान ने आपका साथ दे दिया| हो सकता है कि अब शो कामयाब हो जाये|

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X