..................... Salman Khan to appear on Diya Aur Baati Hum as Chulbul Pandey | 'दिया और बाती' में दिखेंगे चुलबुल पांडे - Hindi Filmibeat

'दिया और बाती' में दिखेंगे चुलबुल पांडे

इसी महीने की 21 तारीख को सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'दबंग 2' सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। फिल्म को लेकर सभी काफी उत्साहित है क्योंकि 'दबंग' पार्ट वन की कामयाबी से सभी वाकिफ है।

सलमान खान भी इस फिल्म के प्रमोशन में जुट गये हैं। लेकिन इस बार सलमान मियां ने प्रमोशन का तरीका कुछ अलग अंदाज में निकाला है। वो स्टार प्लस के पापुलर शो 'दिया और बाती' में चुलबुल पांडे बनकर प्रवेश करने वाले हैं जहां वो संध्या और सूरज की मुश्किल को आसान बनायेंगे। इसी दौरान सीरियल में 'दंबग 2' का प्रमोशन किया जायेगा।

इस सरप्राइज सींक्वेस के बारे में सीरियल की हिरोईन संध्या उर्फ दीपिका ने बोला कि वो सलमान खान से मिलकर खासी उत्साहित हैं क्योंकि वो सल्लू मियां की बहुत बड़ी फैन हैं। वो एक अच्छे कलाकार तो हैं हीं बेहतरीन और जिंदादिल इंसान भी हैं। यह मैंने उनके साथ शूटिंग करते हुए जाना।

वैसे भी दीपिका काफी खुश हैं क्योंकि हाल ही में वो स्टार परिवार समारोह में आमिर खान से मिली थीं जहां वो अपनी फिल्म 'तलाश' का प्रमोशन करने आये थे। वैसे भी इन दिनों शो के बीच में सितारों का पहुंचना आम बात हो गयी है।

Dabangg 2
जहां पिछले दिनों आमिर खान सीआईडी एक एपीसोड में दिखे थे वहीं 'पुनर्विवाह' में करीना कपूर अपनी फिल्म 'हिरोईन' का प्रमोशन करती आयी थीं। देखते हैं कि इस बार चुलबुल पांडे का असर लोगों पर कितना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X