करण के शो में सलमान खान

By Priya Srivastava

Karan Johar
सलमान खान और शाहरुख के बीच की दुश्मनी के बारे में सभी जानते हैं लेकिन लगता है, आजकल दोनों दोस्तों के बीच दुश्मनी के साथ साथ दोस्तों की भी अदला बदली हो रही है, तभी तो पहले कैटरीना ने शाहरुख के साथ काम करने की हामी भरी है और अब सलमान खान ने शाहरुख खान के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर के साथ काम करने की बात पर हामी भरी है।

गौरतलब है कि करण जो चाहे वह कर सकते हैं, ऐसा उन्होंने अपने काम से साबित कर दिया है। तभी तो उन्होंने सलमान खान से भी हां कहवा लिया है., गौरतलब है कि करन जैहर के टीवी शो के तीसरे संस्करण में अब सलमान खान भी नजर आयेंगे। उन्होंने इस बात के लिए हामी भर दी है। सलमान खान को पिछली बार भी करन जौहर ने तैयार करने की कोशिश की थी।

लेकिन सलमान ने इस पर हामी नहीं भरी थी. चूंकि सलमान चाहते थे करन उन्हें नहीं उनकी संस्था को डोनेट करें, जिसके लिए करन तैयार नहीं थे, सो, सलमान तैयार नहीं हुए थे, इस बार भी जब सलमान खान के पास करन जौहर ऑफर लेकर गये तो उन्हें यही बात दोहरायी। इस बार करण इस बात के लिए तैयार हो गये हैं।

तो अब तय है कि सलमान खान इस सीजन के लिए सूट करनेवाले हैं। फिलहाल सलमान खान ने शूटिंग के 31 मार्च का वक्त दिया है। अब देखना यह है कि सलमान खान और करन जोहर की जोड़ी इस बार बन पाती है कि नहीं। खुद करन मानते हैं कि पूरी इंडस्ट्री में सबसे अधिक किसी को अपनी बात मनवाने में दिक्कत होती है तो वह है सलमान खान, लेकिन सलमान के फैन की भी कमी नहीं है तो निश्चित तौर पर उस दिन इस शो की टीआरपी तो बढ़नी ही है। गौरतलब है कि सलमान खान को करन ने अपनी एक फिल्म के लिए रोल भी ऑफर किया है. जिसके लिए अभी तक सलमान ने हां नहीं कहा है, लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कि इसके लिए सलमान हां कह सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X