BIGG BOSS 11: सलमान ने लाइव शो में मांगी जुबैर खान से माफी..कहा मैं कुत्तों से...
Recommended Video

बिग बॅास 11 के घर से बाहर निकलते ही सलमान खान पर जुबैर खान ने कई तरह के आरोप लगाए। जुबैर ने सलमान को दाऊद से लेकर उनके कैरेक्टर पर आवाज उठाई।
जुबैर ने यह तक कह डाला कि घर से उन्हें निकाला नहीं गया है। बल्कि वह खुद घर से बाहर निकले हैं। उन्होंने यह कहा कि मुझे बिग बॅास के घर में वापस आने के लिए कहा गया है।

लेकिन मैं तब ही वापस लौटकर आ सकता हूं जब सलमान मुझसे माफी मांगे। उन्होंने मुझे कुत्ता कहा।सलमान ने आखिर ऐसा कर ही दिया। जी हां,सलमान ने माफी मांग ली है। उनका अंदाज बेहद अलग रहा।
सलमान ने शनिवार के वीकेंड एपिसोड में जुबैर का नाम ना लेते हुए कहा कि मैं इस दुनिया के सभी कुत्तों से माफी मांगता हूं कि मैंने घर में किसी कंटेस्टेंट को कुत्ता कहा।मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।
कुत्ते आपके सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। वह ईमानदार होते हैं। कुलमिलाकर एक बार फिर सलमान ने माफी इस अंदाज में मांगी है कि जुबैर का गुस्सा भड़क सकता है।
यहां देखिए जुबैर ने सलमान पर क्या आरोप लगाए हैं..


Click it and Unblock the Notifications












