BIGG BOSS 11: वीकेंड का वार..हिना खान की ऐसी हरकत..सलमान का भड़का गुस्सा !
बिग बॅास 11 के पहले वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान ने हिना खान की भी क्लास ली थी। उन्हें सही और गलत के लिए खड़ा होने की हिदायत भी दी। यहां तक कि सलमान ने यह भी कह दिया था कि हिना ने जुबैर का साथ दिया है।
लेकिन इस वीकेंड एक बार फिर सलमान का गुस्सा हिना पर बरसने वाला है। इस पूरे वीक की बात की जाए तो केवल हिना खान ही फोकस में दिखाई दी। विकास गुप्ता,अर्शी खान के साथ हिना पूरे घरवालों के खिलाफ लड़ती नजर आयी।

यहां तक कि टीवी एक्ट्रेस शरगुन मेहता ने भी हिना के व्यवहार को गलत ठहराया है। इन्हीं सबको देखते हुए सलमान का वीकेंड का वार WAR में तब्दील होगा।
सलमान,हिना को उनके गलत व्यवहार,कैप्टन विकास के साथ उनका बर्ताव और घर के बाहर उनकी गलत इमेज के लिए कड़ी फटकार लगाने वाले हैं। अब इसका असर हिना खान पर क्या होता है यह देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल,हिना खान तो बिग बॅास में हल्ला मचा रही हैं लेकिन टीवी की कई ऐसी सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं जिनकी ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications
