Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज के बीच हाथापाई, भड़क गए सलमान खान Video
बिग बॉस 15 में इस वीक वीकेंड का वार पर सभी घरवालों के लिए सलमान खान एक टास्क लेकर आते हैं। जहां पर उस कंटेस्टेंट का नाम बताना है जो कि खाली बर्तम है। आपसी सहमती या फिर बहुमत से उस कंटेस्टेंट का नाम लेना होता है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट एक नाम चुन लेते हैं लेकिन सलमान उस व्यक्ति को लेते हैं जो वास्तविक खाली बर्तन था, जय भानुशाली।
सलमान मंच पर बताते हैं, "सिर्फ आवाज़ है। कोई मुदा नहीं है। हमें दिख रहा है कि जय वो खाली है जो बिना मतलब के बजते रहता है।" जय खुद का बचाव करने की कोशिश करता है, "मैं कुछ कह सकता हूं?" लेकिन सलमान ने पलटवार करते हुए कहा, "नहीं मत कहिए आप। जहां पर कहना चाहिए वहां पर तो कह नहीं रहे हो आप!" जय ने निराशा में सिर झुका लिया।

सलमान खान इस वीकेंड का वार फिर से प्रतीक सहजपाल की क्लास लगाते हुए भी नजर आयेंगे। इस वीक प्रतीक सहजपाल ने राजीव का अपमान करते हुए सारी हदें पार कर दी थीं। सलमान खान प्रतीक से कहते हैं कि यह कोई कॉमेडी है क्या किसका मज़ाक उड़ाना? क्या मतलब था जो तुम राजीव को बोल रहे थे?" सलमान की फटकार प्रतीक कहते हैं कि यह उसका इरादा नहीं था।
सलमान ने प्रतीक को फटकार लगाई कि अगर वह होता तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करता, "मैं तुम्हारा हाल क्या करता, तुम सोच लो। धमाकों का सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म 'धमाका' के प्रचार के लिए 'बिग बॉस' के पास पहुंचे! दोनों के गाला टाइम से पहले सलमान ने उनका वॉर वेलकम किया। उन्होंने फिल्मों में सही चुनाव करने के लिए कार्तिक की भी तारीफ की! इसी के साथ घर में मेहमान के सामने कीचड़ उछालने के टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज के बीच हाथापाई भी होते हुए दिखाई देगी।


Click it and Unblock the Notifications











