..................... Salman Khan And Ali Abbas Zafar Together On Nach Baliye 9 - Hindi Filmibeat

'भारत' की करोड़ों की कमाई के बाद सलमान करेंगे इस जोड़ी नंबर 1 के साथ धमाका !

By Prachi Dixit

सलमान खान इन दिनों अपने दो टीवी शो को लेकर चर्चा में है। बिग बॅास 13 को लेकर जहां कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं द कपिल शर्मा शो के बाद सलमान लोकप्रिय डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 से भी जुड़ गए हैं। वह इस शो के निर्माता है। जल्द ही वह शो जुलाई तक लांच करेंगे।

इस शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट फाइनल हो गई है। शो जज करने के लिए कहा जा रहा है कि सलमान खान इस शो के कुछ एपिसोड या फिर पहले एपिसोड को जज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके साथ शो पर बतौर जज रवीना टंडन भी दिखाई देंगी। उन्होंने इस शो के लिए हामी भर दी है।

जैसा कि आप कई बार देख चुके हैं कि शो पर कोई ना कोई लोकप्रिय निर्देशक या फिर निर्माता बतौर जज जरूर दिखाई देता है। ऐसी खबर है कि सलमान खान 'भारत' फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर को टीवी से बतौर जज डेब्यू कराने की तैयारी में हैं।

salman khan

इसका खुलासा खुद अली अब्बास जफर ने एक वेबसाइट से बातचीत में किया है। अली ने कहा है कि अभी इस शो को लेकर हमारी बातचीत चल रही है। मुझे नहीं पता कि मैं कैसे किसी डांस शो को जज कर सकता हूं। लेकिन ये मेरे लिए उत्साहित करने वाला काम होगा।

पहली बार मैं ऐसा कुछ करने की सोच रहा हूं। आपको बता दें कि अली अब्बास जफर और सलमान खान बॅालीवुड की नंबर 1 जोड़ी कहलाते हैं। बतौर निर्देशक अली अब्बास जफर सलमान खान की 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' भी निर्देशित कर चुके हैं।

बहरहाल, सलमान खान की कुछ दिलचस्प तस्वीरें दिखाते हैं आपको। जहां पर वह किसी ना किसी खास के साथ जोड़ी में नजर आ रहे हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X