सलमान खान ने मेरे साथ मारपीट कीः अकाशदीप सहगल
बॉलीवुड में सैफ अली खान और एनआरआई इकबाल शर्मा के बीच के मारपीट का मामले की गूंज अभी थम भी नहीं पाई है कि अब एक टीवी कलाकार सलमान खान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सलमान ने उनपर हाथ उठाया है। आप भी चौक गए ना कि सलमान ने कब और किस पर हाथ उठा दिया।
दरअसल यह आरोप लगाने वाले कोई और नहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट आकाशदीप सहगल हैं जिन्होंने यह कह कर सबको चौका दिया है कि सलमान ने उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस में सलमान ने उन्हें मारा था। स्काई का कहना है कि सलमान इस शो के होस्ट थे और वो मुझे पसंद नहीं करते थे हमेशा ही वो शो के दौरान मुझे निराश करते रहते थे।
उन्होंने शो के दौरान हमेशा मुझे नीचा दिखाने की कोशिश कि और मेरी इमेज को खराब किया। आकाश को उस वक्त कुछ समझ नहीं आया जब गुस्साए सलमान ने उनपर हाथ उठा दिया।
आकाश ने साफतौर पर कहा कि कई लोगों को यह महसूस हुआ कि शो के दौरान सलमान और दूसरे लोगों के पिछे बिना किसी कारण के पड़े रहते थे। यह कह कर आकाश ने सल्लू से तो पंगा ले ही लिया अब देखते हैं कि सलमान किस तरह से स्काई को जवाब देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











