सलमान ने कपिल शर्मा को दिलाई बुरे दिनों की याद कहा- पहले जैसी बेवकूफी मत करना
द कपिल शर्मा शो अपने 50 से अधिक सफल एपिसोड पूरा कर चुका है। सलमान खान बतौर निर्माता अपने इस शो की सफलता से बेहद खुश हैं। सलमान और उनकी टीम के लिए कपिल की बिगड़ी हुई इमेज को साफ करते हुए उन्हें धमाकेदार कमबैक देना काफी मुश्किल रहने वाला था।
लेकिन कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह को साथ लाकर सलमान की टीम ने सुनील ग्रोवर की शो में कमी को पूरा किया। आखिरकार ये शो सुपरहिट साबित हो गया है। इस बीच बतौर निर्माता सलमान खान ने स्टार कॅामेडियन कपिल शर्मा को एक कड़ी हिदायत दे दी है।

सलमान चाहते हैं कि कपिल के कारण द कपिल शर्मा शो किसी भी तरह के विवाद का हिस्सा नहीं पड़े। सुनील ग्रोवर के ना रहने से कपिल का हाल पिछले साल काफी खराब रहा है। अब मामला किसी तरह संभला है। आईबी टाइम्स की खबर अनुसार द कपिल शर्मा शो बहुत अच्छा कर रहा है।
इस शो को अच्छी टीआरपी भी मिल रही है। सलमान ने कपिल को साफ कहा है कि वह अब पहले जैसी कोई बेवकूफी नहीं करें। कपिल ने सलमान की इस हिदायत को बिना किसी परेशानी के मान लिया है।
खबर है कि कपिल शर्मा बतौर निर्माता सलमान खान को नहीं खोना चाहते हैं। वहीं सलमान एक बार फिर से सुनील ग्रोवर को कपिल शो पर वापसी करने की कोशिश में लगे हुए है।
हालांकि ये कब और कैसे होगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी सिर्फ कपिल नहीं बल्कि उनके शो की टीम के सदस्य बड़े विवाद का हिस्सा रह चुके हैं। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
