..................... Salman Khan actress Zareen Khan and Karan Patel entry in Bigg Boss 13 - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 13 में होगी सलमान की इस बोल्ड हीरोइन की एंट्री साथ में होगा ये सुपरस्टार!

By Prachi Dixit

सलमान खान ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह एक बार फिर से बिग बॅास 13 होस्ट करेंगे। इसी के साथ शो के कंटेस्टेंट के नाम की चर्चा जोरों में शुरू हो गई है। बिग बॅास हमेशा से कई कंटेस्टेंट के लिए इंडस्ट्री में लोकप्रिय होना का एक नया जरिया रहा है।

यही वजह है कि कई स्टार्स कंट्रोवर्शियल शो होने के बाद भी बिग बॅास में आने से परहेज नहीं करते हैं। फिलहाल आपको बता दें कि बिग बॅास के पहले कंटेस्टेंट के तौर पर जरीन खान को चुना गया है। शो में शामिल होने को लेकर जरीन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

bigg boss 13

लगभग ये तय माना जा रहा है कि जरीन बिग बॅास का हिस्सा बन सकती हैं। ये उनके करियर के लिए बेहतरीन पर्याय हो सकता है। इसके साथ टीवी के शाहरुख खान यानी कि करण पटेल को भी शो में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। हालांकि करण ने इससे साफ इंकार कर दिया है।

उन्होंने कहा है कि शो के लिए उन्हें किसी भी तरह का बुलावा नहीं आया है। मिली जानकारी अनुसार करण पटेल पिछले दो सीजन बिग बॅास के घर में बतौर गेस्ट एंट्री ले चुके हैं। उनकी एंट्री मेकर्स के साथ दर्शकों को भी पसंद आयी है। मेकर्स उन्हें शो में लाना चाहते हैं।

मालूम होता है कि करण फिलहाल बिग बॅास के घर में बतौर कंटेस्टेंट नहीं जाना चाहते हैं। बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास में आने के बाद ये सभी बन गए हैं सुपरस्टार...गोल्डन मौका...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X