''आपके आगे तो मैं सुपरफ्लॉप हो गया'' - सलमान खान...और हंस पड़ी ये एक्ट्रेस
[टेलीविजन] सलमान खान खुद को फ्लॉप कहकर किसी का दिन बना दें तो फिर इंसान तो सातवें आसमान पर ही होगा। दरअसल, बिग बॉस 9 पर अपना शो नागिन प्रमोट करने आईं मौनी रॉय। नागिन बिग बॉस 9 के ठीक बाद प्रसारित होता है और इस समय शो की टीआरपी आसमान पर है।
वहीं बिग बॉस 9 के पास कोई टीआरपी नहीं है तो सलमान खान ने बस सभी घरवालों को मौनी से मिलवाते हुए कहा कि इनके शो के आगे आप सब सुपरफ्लॉप हैं और मौनी रॉय का दिन बन गया। वहीं सलमान ने अपने शो को फ्लॉप शो बोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी
उन्होंने ये भी कहा कि बिग बॉस 9 हाल ही में आई शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म शानदार जैसा निकला। बिल्कुल फुस्स। गौरतलब है कि इस बार सलमान खान दोगुनी की फीस ले रहे हैं पर एपिसोड लेकिन फिर भी टीआरपी का दूर दूर तक नामोनिशान नहीं है।
हालांकि शाहरूख सलमान एपिसोड से लोगों को काफी उम्मीदें हैं लेकिन फिर भी बिग बॉस 9 का पूरा सीज़न फ्लॉप रहा है। सारी कोशिशें करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
जानिए क्यों हुआ बिग बॉस 9 फ्लॉप -


Click it and Unblock the Notifications











