पैसों से ज्यादा आमिर से प्यार करते हैं सलमान

salman aamir
बॉलीवुड में हर कोई सलमान खान के बारे में एक बात जानता है कि सलमान यारों के यार हैं। अगर वो एक बार किसी से दोस्ती कर लेते हैं तो वह दोस्ती का फर्ज भी जरूर अदा करते हैं। सलमान ने इस बार अपनी दोस्ती का फर्ज निभाने के लिए आमिर खान के मुकाबले में कोई शो करने से मना कर दिया है।

दरअसल आमिर खान जल्द ही अपना पहला टीवी शो 'सत्यमेव जयते' लेकर आने वाले हैं। ऐसे मौके पर आमिर से टक्कर लेने के लिए कुछ चैनलों ने सलमान खान से टीवी पर शो करने की बात कही और इसके लिए तगड़ी रकम भी ऑफर किया लेकिन सलमान ने साफ मना कर दिया।

सलमान ने चैनल वालों को यह साफतौर पर कह दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए वह आमिर खान के शो सत्यमेव जयते को नुसान नहीं पहुंचा सकते। एक बार पहले भी आमिर के चलते ही सलमान ने अपनी फिल्म एक था टाइगर की रिलीज को टाल चुके हैं।

खबर है कि आमिर का यह शो संडे सुबह प्रसारित होगा। जनता के करीब लाने के लिए इसका प्रसारण कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा। यही इस शो की मेन टीआरपी होगी। जाहिर सी बात है इसे सारे चैनल वालों की नींद तो उड़ेगी ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X