ALERT: ईद में सलमान खान का डबल DHAMAKA...बिग सरप्राइज !
सलमान खान इस साल अपने फैंस के लिए बैक टू बैक कई सरप्राइज लेकर आर रहे हैं। एक तरफ जहां बिग बॅास 11 और टाइगर जिंदा है के खत्म होने के बाद दर्शक रेस 3 का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ रेस 3 के साथ सलमान एक ब्लॅाकबस्टर सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। सलमान अगले महीने से इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सलमान दस का दम के लिए अगले महीने प्रोमो की शूटिंग करेंगे।
मुमकिन है कि यह शो जून के अंत या फिर जुलाई के शुरुआत में टेलीकास्ट हो। जून में ईद के मौके पर रेस 3 भी रिलीज होगी।
यानी फैंस के लिए डबल धमाका।इस बार घर बैठे दर्शक भी सलमान के साथ कमाई कर सकते हैं। खबर यह भी है कि वीकेंड में कपिल शर्मा शो के लिए जगह रखी जाएगी। वहीं सोमवार से शुक्रवार सलमान इस शो के जरिए दस्तक देंगे।
बहरहाल,यहां देखिए कि कौन सा बॅालीवुड स्टार टीआरपी लिस्ट में टॅाप पर रहा और कौन फेल हो गया..


Click it and Unblock the Notifications
