सलमान ने कैटरीना को छोड़ माधुरी से कहा हम आपके हैं कौन

सिनेमाघरों से लेकर टेलीविजन के छोटे परदे तक पर सिर्फ एक था टाईगर ही छाया हुआ है सलमान और कैटरीना ने शायद ही कोई रियेलिटी शो हो जिसमें जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन ना किया हो। अब झलक दिखला जा में भी इस बार के एपिसोड में सलमान और कैट अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नज़र आएंगे। सलमान ने बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी के साथ हम आपके हैं कौन जैसी सुपरहिट फिल्म की थी। इस फिल्म में सलमान और माधुरी की जोड़ी बहुत हिट हुई थी।
'हम आपके हैं कौन' के दीदी तेरा दीवाना गाने पर दोनों सितारों ने झलक दिखला जा के सेट पर एक बार फिर से ठुमके लगाए। पूरे शो के दौरान सलमान और कैटरीना एक दूसरे के लिए अपनी करीबी दोस्ती को दिखाते रहे और उसके बाद सभी की डिमांड पर सलमान ने माधुरी संग डांस किया। साथ ही सलमान ने शो के दौरान स्केचिंग करते भी नजर आए। जब शो के प्रतिभागी डांस परफार्मेंस दे रहे थे तब सलमान करन जौहर के करीब बैठकर स्केचिंग कर रहे थे और जब उन्होने अपनी स्केचिंग सलमान को दिखाई तो करन सलमान की स्केचिंग से काफी इम्प्रेस दिखे।
माधुरी संग स्टेज शेयर करने के बाद सलमा्न ने वापस आकर कैटरीना की तारीफ करनी शुरु कर दी और उनके साथ पूरे शो के दौरान मस्ती की। शो के पार्टिसिपेंट भी सलमान कैट को अपने सामने देख काफी उत्साहित नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications