बिग बॉस 4 में सलमान-कैटरीना की स्पेशल एंट्री
कैटरीना कैफ और सलमान खान दोनों के लिए इस समय अपना रिलेशन नहीं बल्कि करियर महत्वपूर्ण है। सलमान खान दबंग के बाद से सिर्फ बिग बॉस कर रहे हैं। हर शुक्रवार-शनिवार को सल मान घर में एंट्री कर दर्शकों से सीधे मुखातिब होते हैं। इस के उलट कैटरीना कैफ पिछले लगातार तीन सालों से युवाओं के दिलों पर राज कर रही हैं। इस साल कैटरीना कैफ की अब तक की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म 'तीस मार खां' का प्रदर्शन 24 दिसंबर को होना है।
कैटरीना इस फिल्म के प्रचार के लिए रात दिन एक कर रही हैं। खैर अब इसके प्रचार का एक प्लेटफॉर्म सलमान खान का टीवी शो बिग बॉस भी बनने वाला है। बिग बॉस वैसे तो टीआरपी रेटिंग में पिछड़ा हुआ है लेकिन केबीसी खत्म होने के बाद अ उसे टक्कर देवे वाला कोई नहीं बचा है। इसके अलावा सलमान-कैटरीना को टीवी पर एक साथ देखने के लिए तो दर्शक बेकरार रहते ही हैं। ऐसे में सल्लू-कैट का बिग बॉस में आना हर किसी के लिए फायदे का सौदा है।
कैटरीना घर में आएं और नाच-गाना भी ना हो, ऐसा भला हो सकता है। इसलिए कैटरीना को लेकर जब सलमान घर में प्रवेश करेंगे, उसके बाद घर की सभी महिला सदस्य कैटरीना के सामने अपना डांस प्रस्तुत करेंगी। एक ओर प्रेरणा-डॉली मुन्नी बदनाम हुई पर ठुमके लगांएंगी तो दूसरी ओर वीना-सीमा शीला की जवानी पर जलवे बिखेरेंगी। यकीनन इन गानों पर साथ देने के लिए कैटरीना तो वहां होंगी ही। लेकिन कैटरीना यहां पर जज की भूमिका में होंगी और वह बेस्ट जांस और बेस्ट डांसर भी चुनेंगी। तीस मार खां के प्रमोशन के लिए तैयार किया गया यह शो कलर्स की टीआरपी बढ़ाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications