शक्ति कपूर के बाद पूजा बेदी ने कहा महक पर सलमान का हाथ है

बॉलीवुड के विलन शक्ति कपूर जब इस घर से बाहर हुए थे तो शक्ति ने भी सलमान को बिग बॉस के घर की सदस्य महक चहल को समर्थन देने की बात कही थी। शक्ति ने साफ तौर पर कहा था कि सलमान महक का पक्ष लेते हैं, क्योंकि वह सल्लू के कारण ही इस घर में आईं हैं।
अब पूजा बेदी भी जो बिग बॉस घर से हाल ही में बाहर हुई हैं, उनका कहना है कि इस घर में सबसे बुरी महक ही हैं। वो काफी तेज और चालाक है, बिल्कुल एक गिद्ध की तरह। पूजा यह भी कहती हैं कि महक के पास काफी नकारात्मक ऊर्जा है और वह घर के किसी भी मेम्बर के साथ मिलकर नहीं रह सकती है। सलमान ही हैं जो महक को बचाए हुएं हैं।
वैसे सलमान ने महक के साथ झगड़ा होने पर सिद्धार्थ भारद्वाज को काफी जोर से फटकार भी लागाई थी। लेकिन तब सिद्ध कुछ कह भी नहीं पाए थे। पूजा ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि सलमान बूरे हैं वो काफी अच्छे हैं। लेकिन सलमान महक को फाइनल तक पहुंचाना चाहते हैं तो यह गलत है।
खैर अब तो बिग बॉस के आने वाले एपिसोड्स ही बता पाएंगे कि महक और सलमान के लिए जो भी खबरें आ रही है उनमें कितनी सच्चाई है।


Click it and Unblock the Notifications











