..................... Salman introduce Suniel Shetty for India's Asli Champion with video - Hindi Filmibeat

Wow..दमदार एक्शन..3 साल बाद सलमान ने सुनील शेट्टी को कहा..

सलमान खान ने अपने दोस्त सुनील शेट्टी की टीवी वापसी पर एक प्यारा सा मैसेज पोस्ट किया है। यहां देखें।

By Prachi Dixit

सलमान खान हमेशा से ही अपने दोस्तों के लिए हमेशा खास जगह बना कर रखते हैं। सलमान की दोस्तों की लंबी लिस्ट देखें तो इसमें सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल है।

यही वजह है कि सलमान ने अपने इस अन्ना दोस्त की एंटरटेनमेंट दुनिया में वापसी को इस तरह सेलिब्रेट किया।कई दिनों से सुनील शेट्टी के नए टीवी शो इंडियाज असली चैंपियन की वापसी की चर्चा है।

salman Khan,sunil shetty

इस शो में सुनील शेट्टी की फिटनेस ने सभी को अपना कायल बना दिया है। सलमान भी फिटनेस के मानले में हमेशा से ही संजय दत्त और सुनील शेट्टी की तारीफ करते आए हैं।

इस नए शो में भी सुनील भी शो को होस्ट करने के साथ कई खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आयेंगे।इस शो के प्रोमो वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंड पर अपलोड करते हुए सलमान ने एक खास ट्विट किया है।

सलमान ने लिखा है कि साढ़े तीन साल बाद मेरे दोस्त का स्वागत कीजिए उनके नए शो इंडियाज असली चैंपियन ।सुपर अन्ना। गौरतलब है कि इस शो के जरिए सुनील शेट्टी इंडिया के असली चैंपियन की तलाश में जुट गए हैं। इस शो की शुरुआत 6 मई से होगी।

बहरहाल इंडियाज असली चैंपियन को देखकर आपको कहीं ना कहीं खतरों के खिलाड़ी की याद जरूर आएगी। खतरों के खिलाड़ी की शुरुआत भी जल्द होने वाली है।लेकिन इस शो की ये झलक देखकर आपको मानना ही पडे़गा कि सुनील शेट्टी किसी भी लिहाज से रोहित शेट्टी से कम नहीं है।

यहां देखें सुनील शेट्टी का चौंकाने वाला अंदाज..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X