Bigg Boss 12: सलमान ने कहा, मुझे मेरे जूते लौटा दो ,मैंने साफ इंकार कर दिया Video
बिग बॅास 12 के घर के बाहर अगर कोई स्टार लगातार चर्चा में है तो वह और कोई नहीं बल्कि करणवीर बोहरा हैं। हाल ही में करणवीर बोहरा की पत्नी ने वीकेंड का वार के खिलाफ एक ओपन लेटर लिखा था।
जिसके बाद करणवीर के फैंस की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। करणवीर इन दिनों घर के अंदर श्रीसंत और दीपिका को छोड़कर सुरभि ,रोहित और दीपक के साथ दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि घर के बाहर कई लोगों को करणवीर का यह फैसला सही नहीं लग रहा है। लेकिन वह अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं और दिखाई भी दे रहे हैं।
फिलहाल करणवीर बोहरा ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते का राज बिग बॅास 12 में खोल दिया है। हाल ही में करणवीर का एक अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर रोहित और सोमी से करणवीर सलमान के जूते का राज खोल रहे हैं। यहां देखिए वीडियो और आखिर वो कौन सा राज है..


Click it and Unblock the Notifications