इस टीवी सुपरस्टार की होगी सलमान खान से तगड़ी फाइट,चौंकाने वाली रिपोर्ट
हर किसी को सलमान खान के बहुप्रतिक्षित शो दस का दम का इंतजार है। इस शो की शुरुआत जून के दूसरे वीक से हो सकती है।
लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सलमान से टीआरपी पर टक्कर लेने के लिए एक और दिलचस्प रियलिटी शो का आगाज हो रहा है। जी हां सबसे स्मार्ट कौन।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस शो को बड़े पर्दे के नहीं बल्कि छोटे पर्दे के सुपरस्टार रवि दूबे होस्ट कर रहे हैं। इस शो में आम लोग अपनी इंटेलिजेंस और स्मार्टनेस पैसे कमाने का मौका मिलेगा।
सही समय पर सही जवाब देकर इस शो में अमीर बनने का मौका मिलेगा। खुद रवि इस शो के लिए अपने जनरल नॅालेज को बढ़ाने की कोशिश में जुट चुके हैं।
रवि का मानना है कि कंटेस्टेंट के साथ मौजूदा घटनाक्रमों के बारे में उन्हें भी जानकारी होनी चाहिए। गौरतलब है कि इस शो का टेलाकास्ट वीकेंड में होगा।
मुमकिन है कि जून से इसकी शुरुआत हो। वीकेंड पर इसकी सीधे टक्कर सलमान के शो दस का दम से होती दिखाई दे सकती है।
बहरहाल,क्या आपको पता है कि सलमान खान टीवी के सबसे कमाऊ स्टार एंकर हैं। यहां देखिर सुपरस्टार एंकर की धाकड़ कमाई की पूरी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
