सलमान अब विदा लेंगे बिग बॉस के घर से!

संजू बाबा ने पिछले ही एपीसोड में यह कह दिया है कि सलमान भाई विदेश में फिल्म की शूटिंग करने में बिजी हैं। अब उनका बिग बॉस में आना मुश्किल ही है।
सूत्र की बात माने तो 'सलमान का इस तरह से शो में नहीं आना पहले से ही प्लान्ड था। साथ ही इन दिनों उन्हें फिल्मों में भी काम करना है और उनकी सेहत भी गडबड़ ही चल रही है, जिसके च लते वो कम समय में दो जगह बार बार आना जाना भी नहीं कर सकते।
वैसे बॉलीवुड के मुन्नाभाई संजू का अपना अलग ही स्टाइल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि किस तरह संजय दत्त अपने दर्शकों के साथ खुद को और शो को जोड़े रख पाते हैं। मुन्नाभाई का किरदार तो लोगों को काफी पसंद आया लेकिन बिग बॉस में संजय कितना कमाल कर पाते हैं अब यह भी जल्द ही पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











