[टेलीविजन] अगर सूत्रों की मानें तो बिग बॉस की मेहमानों की लिस्ट में ये नाम पढ़कर सलमान खान थोड़े uncomfortable ज़रूर हो गए होंगे। इसके पहले आप दिमाग दौड़ाएं हम आप को बताते कि कारण ऐसा कुछ नहीं जैसा आप सोच रहे।
दरअसल, बिग बॉस ने बीते ज़माने की अभिनेत्री सलमा आग़ा और उनकी बेटी साशा आग़ा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया है। कुछ ध्यान दिया? सलमान खान की मां का नाम है सलमा खान। अब ऐसे में सलमा जी बोलने में भी सलमान कतराएंगे ज़रूर। सब जानते हैं कि मम्मी के लाडले हैं। जानिए कौन हैं सलमा और साशा -
बीते ज़माने की एक्ट्रेस
सलमा आग़ा सुपरहिट फिल्म निकाह की हीरोइन हैं, जिसमें वो राज बब्बर के साथ नज़र आई थीं।
पाकिस्तानी मूल
पाकिस्तानी मूल की सलमा इस फिल्म में दिल के अरमां आंसुओं में बह गए गाकर मशहूर हो गई थीं।
साशा आग़ा
सलमा की बेटी साशा ने अर्जुन कपूर के अपोज़िट औरंगज़ेब से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।
बोल्ड सीन के लिए मशहूर
साशा अपनी फिल्मों में बोल्ड सीन करने में खूब माहिर मानी जाती हैं। साशा अर्जुन कपूर के साथ औरंगज़ेब में कई बोल्ड सीन दे चुकी हैं।
पाकिस्तानी ब्रिटिश
सलमा आगा ने पाकिस्तान के स्क्वैश खिलाडी रहमत खान से निकाह किया था। रहमत और सलमा की बेटी साशा हैं। साशा पाकिस्तानी ब्रिटिश हैं।
देसी कट्टे
साशा ने जय भानुशाली के साथ 'देशी कट्टे' में भी काम किया। हालांकि ये फिल्म ज्यादा नहीं चली।
सलमान के राज़
जानिए --->[सलमान ने खोले बिग बॉस के 9 राज़!]


Click it and Unblock the Notifications