पिता सलीम ने कहा पैसे हम खुद कमा लेंगे,Video देखकर सलमान खान की आंखें भर आयी
बॅाक्स आॅफिस पर सलमान खान करोंड़ों की कमाई कर रहे हैं। लेकिन असल जिंदगी में सलमान खान के पिता सलीम खान ने उन्हें पैसों को लेकर एक बड़ी हिदायत दे दी है।
17 जून को फादर्स डे का खास मौका है। ऐसे में दस का दम के सेट पर फादर्स डे के स्पेशल मौके को आखिर शो की टीम कैसे जाने देती। इस दौराम अचानक शो के बीच में सलमान खान के पिता सलीम खान का एक वीडियो जारी किया गया ।

इस वीडियो में अपने पिता को देखकर सलमान की आंखें भर आयी।सलीम खान ने सलमान के लिए दुआ मांगते हुए कहा कि बाप और बेटे का रिश्ता कोई परिभाषित नहीं कर सकता है। मैं तो बस सलमान को यही दुआ दूंगा कि खुदा उसको इज्जत दे और सेहत दे बाकि पैसे हम खुद कमा लेंगे।'
सलीम खान साहब का यह मैसेज देखकर सलमान खान का भावुक चेहरा देखते ही बन रहा था। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सलमान खान कोर्ट और जेल के चक्कर लगा रहे हैं।
बीच में उन्हें मारने की प्लानिंग की धमकी भी दी गई थी। फिलहाल इस वक्त सलमान को पुलिस प्रोटेक्शन भी दी गई है। सलीम खान ने इस पर कहा है कि हमें सलमान की बहुत ज्यादा चिंता है। यहां देखिए वीडियो
बहरहाल,यहां देखिए सलमान खान की अनदेखी तस्वीरें जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।


Click it and Unblock the Notifications












