सलमान और पिता सलीम के कारण द कपिल शर्मा शो बन गया ब्लॅाकबस्टर, फैंस ने कहा तूफान
Recommended Video

पिता को देखकर ये अनुभव किया जा सकता है कि बेटे का कद कितना बड़ा होगा। बीती रात ये नजारा द कपिल शर्मा शो पर देखने को मिला। जहां पर सलमान खान अपने पिता सलीम खान, भाई अरबाज और सोहेल खान के साथ मौजूद थे।
द कपिल शर्मा शो का वीकेंड पूरी तरह से खान दान को समर्पित रहा। कपिल ने शो की शुरुआत में इस बात को जाहिर कर दिया कि इस बार उनके निर्माता कोई और नहीं बल्कि सलमान खान हैं। वह यहां पर अपने शो यानी कि द कपिल शर्मा शो का प्रमोशन करने आए हैं।
शनिवार को जहां तीनों भाई का आपसी तालमेल और कई किस्सों ने इस एपिसोड को सलमान खान की फिल्मों की तरह मसालेदार बना दिया। तो दूसरी तरफ रविवार के एपिसोड में पिता सलीम खान पर से किसी की नजर हटने का नाम नहीं ले रही थी।

खुद कपिल की पूरी टीम और सलमान भी इस एक सुपरस्टार के सामने फीकी नजर आयी। सलीम खान ने आते ही सिनेमा के यादगार किस्से, कुछ अपने घर की चटपटी बातें और बेटों की पोल खोल से ऐसा तूफान मचाया कि सोशल मीडिया पर सभी ने हैशटेग #SalimKhan शुरू कर दिया। फैंस ने सलीम साहब की एंट्री को बॅालीवुड का असली सुल्तान बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications