सचिन के साथ खेला वर्ल्ड कप, फिर एक्टिंग की पकड़ी राह, बिग बॉस में भी दिखाई दिए फिर नशे में बर्बाद कर दी जिंदगी

कुछ लोगों की किस्मत सितारों में लिखी होती है और उनके पास बताने के लिए एक अनोखी कहानी होती है, जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बड़ी शुरुआत करते हैं लेकिन कहीं न कहीं अपना ध्यान खो देते हैं और भारी असफलता का सामना करते हैं। आज हम क्रिकेटर से अभिनेता बने एक ऐसे शख्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने खूब शोहरत और दौलत कमाई लेकिन दुर्भाग्य से शराब ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उनका नाम सलिल अंकोला है जो सीआईडी जैसे टीवी शोज और रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। 28 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सलिल ने संजय दत्त स्टारर फिल्म 'कुरुक्षेत्र' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। जाएद खान की पहली फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' में खलनायक की भूमिका निभाने से पहले उन्हें फिल्म 'पिता' में देखा गया था।
सलिल को बिग बॉस के पहले सीजन में देखा गया था और उसके बाद उन्होंने 'शशश...कोई है' और 'कोरा कागज़' जैसे टीवी शो करना शुरू कर दिया। 2008 में, सलिल के लिए एक बुरा दौर शुरू हुआ, जहां उन्हें एक्टिंग के बहुत कम ऑफर मिले और फाइनेंशल दिक्कतों के कारण उन्होंने शराब की ओर रुख किया।
इस शराब की लत से उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ा। उनकी 19 साल की शादी का भी दुखद अंत हो गया। रिहैब में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने 2013 में वापसी की और उन्हें टीवी शो 'सावित्री' में देखा गया और बाद में उन्हें शो 'कर्मफल दाता शनि' में देखा गया।
सलिल अब एक्टिंग की दुनिया में तो नजर नहीं आते लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो अपने परिवार के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने दूसरी शादी कर ली है और अब वो रिया नाम की महिला के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं। क्रिकेटर कम एक्टर के दो बच्चे भी हैं, जिनके साथ वो फोटोज शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











