मोहल्ला अस्सी में सन्नी के साथ बोल्ड होंगी साक्षी?
टीवी की दुनिया की टॉप अभिनेत्री साक्षी तंवर बड़े पर्दे पर अभिनेता सन्नी देओल के साथ नजर आने वाली हैं फिल्म का नाम है मोहल्ला अस्सी। काशी के संस्कृत के पंडित की कहानी पर बनी फिल्म मोहल्ला अस्सी को लेकर साक्षी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि सन्नी जैसे बड़े हीरो के साथ पर्दे पर काम करना अपने आप में ही गौरव की बात हैं। लोग मेरी और उनकी जोड़ी को जरूर पसंद करेंगे।
फिल्म की कहानी लीक से हटकर है जिसके चलते मैंने फिल्म के लिए हां बोला है। लेकिन एक सवाल जो सबके दिलों में घूम रहा है कि क्या टीवी पर बोल्डनेस दिखाने वाली साक्षी तंवर फिल्म मोहल्ला अस्सी में भी बोल्ड किरदार में नजर आयेंगी और वैसे ही किसिंग सींस और इंटिमेंट सींस सन्नी देओल के साथ देंगी जैसे कि उन्होंने शो बड़े अच्छे लगते हैं...में अभिनेता राम कपूर के साथ दिये थे।
बड़े अच्छे लगते हैं...टीवी की दुनिया में अब तक का सबसे बोल्ड शो है। खैर फिल्म में साक्षी क्या करती हैं यह तो बाद की बात है लेकिन इतना तो तय है कि इस फिल्म के बाद साक्षी के पांव ही जमीन पर नहीं हैं।
आईये आपको दिखाते हैं बड़े अच्छे लगते हैं के कुछ बोल्ड दृश्य..जिसके बाद साक्षी को लोग साड़ी वाली हिरोईन नहीं बल्कि सेक्सी हिरोईन कहने लगे।..


Click it and Unblock the Notifications