POSTER: टीवी के सुपरस्टार कपल.. इस रोमांटिक शो से.. फिर आ रहे हैं साथ!

टीवी के सुपरहिट कपल साक्षी तंवर और राम कपूर एक बार फिर साथ आने को तैयार हैं। उनके नए शो का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

By Neeti

टीवी के सुपरहिट सीरियल 'बड़े अच्छे लगते है' के बाद साक्षी तंवर और राम कपूर एक बार साथ आ रहे हैं। एकता कपूर की रोमांटिक वेब सीरिज 'करले तू भी मोहब्बत' में ये जोड़ी नजर आएगी, जिसका पहला पोस्टर सामने आ चुका है।

इस शो में राम एक सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए कॉन्सेलर मिलते रहते हैं। उनके अपनी पत्नी के साथ रिलेशनशिप कुछ खास नहीं। धीरे धीरे राम और कॉन्सेलर एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं, जबकि दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं।

Karrle Tu Bhi Mohabbat

यह सीरियल एडल्ट मुद्दों को भी सामने लाएगी। पोस्टर में साक्षी एक मार्डन कामकाजी महिला लग रही हैं, जबकि वेलवेट की जैकेट में हैं राम कपूर। पोस्टर से साफ है कि शो में दोनों एक दूसरे को छेड़ते, परेशान करते नजर आएंगे।

बहरहाल, इससे पहले भी साक्षी- राम कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। लिहाजा, काफी उम्मीद है कि एकता कपूर की यह वेब सीरिज हिट जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X