बड़े अच्‍छे लगते... से साक्षी तंवर की वापसी

By Priya Srivastava

Sakshi Tanwar
स्टार प्लस से सबसे हिट शो कहानी घर घर से सबके घर घर में पहचान बन चुकी है। कई दिनों के बाद वे फिर से छोटे पर्दे पर एक लीड किरदार में नजर आयेंगी। वे जल्द ही राम कपूर के साथ सोनी पर शुरू हो रहे नए धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में नजर आएगी, इस शो में वे खासतौर से रामकपूर के साथ एक खास किरदार में नजर आएँगी। शो का कंसेप्ट इस बात को ध्यान में रख कर किया गया है कि साक्षी भी अब बहुत जवान नहीं रह गयी हैं सो, उन्हें इस किरदार के लिए अलग तरीके से तैयार किया है, इस शो की शुरुआत एकता कपूर कर रही हैं।

इसमें उनके साथ राम कपूर भी नजर आने वाले हैं। राम ने इससे पहले एकता क साथ कसम से में काम किया है और अब इसके बाद वे इस शो में नजर आयेंगे। धारावाहिक की कहानी 30 साल से बड़ी उम्र की एक लड़की की है, जो कि एक एंटरप्रेनर भी हैं वह अपनी दुनिया किस तरह से जीती हैं। धारावाहिक में यही दिखने की कोशिश की गयी है कि कैसे 30 के बाद भी जिंदगी मस्त तरीके से जी जा सकती है।

गौर तलब है कि साक्षी को कई दिनों के बाद फिर से लीड किरदार निभाने का मौका मिला है। उन्होंने हाल ही में एक फिल्म की भी शूटिंग पूरी की है। इस शो में लीड किरदार निभाने के कारण वो शो क्राइम पेट्रोल का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं और इस शो के लिए ही रामकपूर ने रतन का रिश्ता की एंकरिंग न करने का फैसला लिया है। अब देखना ये है कि ये शो वाकई दर्शकों को कितना पसंद आता है।

हालाँकि साक्षी ने इससे पहले कुछेक सीरियल में छोटे किरदार भी निभाए हैं। वे बालिका वधु में भी नजर आ चुकी हैं और अब खबर ये है कि वे कुछ और भी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। साक्षी

एकता की हमेशा से पसंदीदा किरदारों में से एक रही हैं ऐसे में एकता ने उसी वक़्त उनसे वादा किया था कि वे उन्हें दोबारा अपने किसी शो में लीड किरदार निभाने का मौका जरूर देंगी और उन्होंने अपना ये वादा इस शो बड़े अच्छे लगते हैं शो के माध्यम से कर भी दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X