OMg! तीन सालों के बाद जैकलीन से बात करेंगे ये KHAN
[टेलीविजन] कपिल शर्मा ने कॉमेडी नाइट्स से कुछ दिनों की छुट्टी ले ली है, यह तो आप सबको पता ही है। साथ ही कपिल की जगह अब साजिद खान दर्शकों को इंटरटेन करेंगे, यह भी खबर शायद आप तक पहुंच चुकी है। जी हां, दरअसल अरशद वारसी और साजिद खान इस शो के दो दो एपिसोड होस्ट करेंगे।

अरशद ने तो दृश्यम की टीम के साथ अपना एपिसोड शूट कर लिया। लिहाजा अब बारी है साजिद खान की। साजिद फिल्म बंगिस्तान की टीम के साथ शूट करने वाले हैं। जहां रितेश देशमुख, पुलकित सम्राट और जैकलन फर्नांडीस बतौर गेस्ट शामिल होंगे। बहरहाल, साजिद शो की तैयारियों में व्यस्त हैं।
दिलचस्प बात यह कि साजिद खान और जैकलीन अपने ब्रेक- अप के बाद पहली बार इस तरह रूबरू होंगे। जी हां, इस कपल ने लगभग तीन सालों तक डेट किया था। लेकिन साल 2013 में दोनों अलग हो गए थे।
Oooo.. जैकलीन से किया वादा पूरा.. सलमान ने किसे दिया धोखा!
सूत्रों की मानें तो साजिद खान और जैकलीन ने 2013 के बाद आज तक एक दूसरे से बात नहीं की है। लिहाजा, यह पहला मौका होगा, जहां दोनों आमने सामने होंगे। हम्मम.. अब साजिद अपने पर्सनल मैटर में उलझकर भी इस एपिसोड को कितना दिलचस्प बना पाते हैं, यह देखना मजेदार होगा।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications
