Breathe season 2 में अभिषेक बच्चन के साथ होगी इस स्टार की एंट्री, दिल थाम लीजिए

By Prachi Dixit

आर माधवन के बाद ब्रीद का अगला सीजन भी दर्शकों के लिए तैयार है। एक के बाद इस सीरीज से नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। ये तो पहले साफ हो गया था कि इस बार आर माधवन की जगह अभिषेक बच्चन इस सुपरहिट सीरीज के दूसरे भाग में नजर आयेंगे।

अमेजन प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में अब अभिषेक के साथ सैयामी खेर भी अपना वेब डेब्यू करने जा रही हैं। पिछले भाग में अपनी दमदार अभिनय के बाद एक बार फिर से अमित साध इस श्रृंखला में इंस्पेक्टर कबीर सावंत के रूप में एक बार फिर अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगे।

ब्रीद के निर्देशक मयंक शर्मा ने इस बार के भाग को लेकर कहा कि ब्रीद के पहले दमदार सीज़न के बाद, हमारा लक्ष्य है कि हम एक नए सीज़न के साथ अपनी खुद की सीमाओं को पार कर के दर्शकों का मनोरंजन करें।हालांकि हम नई कथानक और निर्देशन में विश्वास करते हैं।

Abhishek Bachchan

हम ब्रीद के दूसरे सीजन में एक अनोखी और चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए सैयामी खेर को कास्ट कर रहे हैं। इस बार नई कहानी दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ा देगी।

आपको बता दें कि ब्रीद एक थ्रिलर श्रृंखला है जो असाधारण परिस्थितियों का सामना करने वाले साधारण लोगों के जीवन का अनुसरण करती है। किसी प्रियजन के जीवन को बचाने के लिए आप किस हद तक जा सकते है? ब्रीद इस सवाल का पता लगाती है। अभी तक इसके रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X